शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, 600 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती बढ़त देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछल गया। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम के बाद बनी सकारात्मक निवेश धारणा से सेंसेक्स 489.36 अंक की तेजी में 77,121.01 अंक पर खुला। चौतरफा लिवाली के बीच खबर लिखे जाते समय यह 655.61 अंक (0.86 प्रतिशत) ऊपर 77,287.26 अंक पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व से शेयरों में लिवाली ज्यादा रही। सनफार्मा, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर फिलहाल नीचे थे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 105.45 अंक चढ़कर 23,880.55 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 199.80 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की मजबूती में 23,974.90 अंक पर था। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, मीडिया, रियलटी, स्वास्थ्य, रसायन, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और एफएमसीजी सेक्टरों में तेजी बनी हुई है। वहीं, आईटी और फार्मा सेक्टरों के सूचकांक फिलहाल नीचे हैं।

Next Post

देश के शेयर बाजार और बैंकों में लावारिस पड़े हैं 89,000 करोड़ रुपये, 1 Finance की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए कैसे खोजें अपनी फंसी हुई गाढ़ी कमाई

Fri Apr 10 , 2026
नई दिल्ली | भारत के वित्तीय बाजार में निवेश की गई एक विशाल राशि आज भी अपने असली मालिकों का इंतजार कर रही है। 1 Finance मैगजीन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 तक लगभग 89,000 करोड़ रुपये की संपत्ति 1,671 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में लावारिस पड़ी है। यह […]

You May Like