चावल नरम; गेहूं, चीनी सुस्त; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव घट गये। वहीं, गेहूं और चीनी में टिकाव रहा जबकि खाद्य तेलों तथा दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 18 रुपये घटकर 3,848 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,849 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत भी कमोबेश पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर ही रही।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव देखा गया। मसूर दाल की औसत कीमत 19 रुपये और मूंग दाल की 14 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। वहीं, तुअर दाल तीन रुपये और चना दाल दो रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल के भाव स्थिर रहे।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मार्च वायदा 45 रिंगिट चढ़कर 4,035 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.05 प्रतिशत की बढ़त में 49.92 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 36 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मूंगफली तेल और वनस्पति की कीमत 26-26 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 24 रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल और सोया तेल में भी 10-10 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। चीनी के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

 

 

Next Post

बिमान बंगलादेश 29 जनवरी से ढाका-कराची के लिए सीधी उड़ानें करेगा शुरू

Wed Jan 7 , 2026
ढाका, 07 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश और पाकिस्तान के बीच बढ़ते घनिष्ठ संबंधों के बीच बंगलादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बंगलादेश 29 जनवरी से ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है। बिमान बंगलादेश के 29 जनवरी से ढाका-कराची-ढाका मार्ग पर उड़ानें शुरू करने से एक […]

You May Like