बाइकों मेें भिडंत, तीन घायल

जबलपुर:कटंगी रोड पर तेज रफ्तार बाइकों में भिडंत हो  गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक नितिन लखेरा 34 वर्ष निवासी पंडा मढिय़ा थाना गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसका दोस्त प्रिंस पटैल निवासी मानस विहार कालोनी विजयनगर के साथ अपनी मोटर सायकल से एवं उसके जीजा विनोद लखेरा एवं रवि ईसाई, नील रत्न पांडे तीनों एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 13 ई यू 8161 से जबलपुर से कटंगी काम की बात करने के लिये जा रहे थे बेलखाडू के आगे कटंगी रोड़ पर पहुॅचे तभी बेलखाड़ू तरफ से मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनबी 1795 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके जीजा की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे उसके जीजा विनोद लखेरा, रवि ईसाई, नील रत्न पांडे को चोटें आ गई।

Next Post

वीडी के नजदीकी राजोरिया बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

Wed Jan 15 , 2025
अन्य छत्रपों की नहीं चली ग्वालियर:ग्वालियर शहर भाजपा के नये जिलाध्यक्ष अब जयप्रकाश राजोरिया होंगे। भाजपा हाईकमान ने देर शाम यह आदेश जारी किया है। राजोरिया वर्तमान जिलाध्यक्ष अभय चौधरी का स्थान लेंगे।भाजपा में गुटों की खींचतान और विभिन्न छत्रपों के समर्थकों में आरोप प्रत्यारोप के बीच मंडल अध्यक्षों की […]

You May Like