अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने ओवल ऑफिस में अपनी पहली मुलाकात में राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर न्यूयॉर्क के लिए मिलकर काम करने की सहमति जताई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी की व्हाइट हाउस में हुई पहली मुलाकात ने राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है। दोनों नेता जो एक-दूसरे को ‘कम्युनिस्ट लूनाटिक’ और ‘ट्रंप का सबसे बड़ा दुश्मन’ जैसे तीखे नाम दे चुके थे, अचानक एक साझा मंच पर आए। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु राजनीतिक टकराव नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क के आम नागरिकों की परेशानियां रहीं, जिनमें बढ़ती महंगाई और किराए के साथ शहर की सुरक्षा भी शामिल थी। इस अप्रत्याशित मेल-मिलाप ने संकेत दिया है कि व्यक्तिगत कटुता से ऊपर उठकर, दोनों नेता शहर के लोगों के लिए व्यावहारिक समाधान खोजने को तैयार हैं।
