व्रत-त्योहारों पर शुद्धता की गारंटी के लिए प्रशासन सख्त, कोलार में पकड़ा गया 51 लीटर संदिग्ध घी

भोपाल: राजधानी में खाद्य प्रशासन ने दूध से बने खाद्य सामग्री में मिलावटी पर सख्ती करते कोलार रोड में खाद्य प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की. यह कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा दल ने बीमा कुंज स्थित अंशिका एंटरप्राइजेज से श्रीधी घी ब्रांड के 51 लीटर जब्त किया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 31 हजार रुपए है. जब्त घी के 2 नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है.
त्यौहारों को लेकर सख्त
खाद्य विभाग ने यह कार्रवाई वर्तमान में व्रत और कुछ दिन बाद गणेश जी उसके बाद दुर्गा जी पूजन शुरू होने वाले हैं. इन पूजाओं में देशी घी का उपयोग किया जाता है. जोकि सभी भक्त शहर की प्रतिष्ठानों से ही खरीदते हैं. जिसमें अनधिकृत वनस्पति वसा, पशु वसा अथवा अन्य वसा मिलावट होने की आंशका बनी रहती है. प्रशासन मिलावटी खाद्य पदार्थों जिसमें खासतौर से दूध से बने उत्पादों को लेकर सख्त है.

Next Post

बीपीसीएल ने भारतीय सेना के लिए पहली एक्सट्रीम वेदर ग्रेड डीजल रेक रवाना की

Tue Aug 18 , 2026
बीना:भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल ) ने भारतीय सेना की ऊंचाई वाले और बेहद ठंडे क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों के लिए विशेष रूप से तैयार एक्सट्रीम वेदर ग्रेड (एक्सडब्ल्यूजी ) डीजल की पहली रेक बीना रिफाइनरी से रवाना की।पहली एक्सडब्लूजी डीजल रेक को लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, एवीएसएम , […]

You May Like

मनोरंजन