मुख्य समारोह में मंत्री शाह ने ध्वजारोहण किया

रतलाम। जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश प्रसारित हुआ। पुलिस बल, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट व शौर्य दल की प्रभावशाली परेड और मार्च पास्ट हुआ। मंत्री शाह ने परेड कमांडरों से परिचय लिया, रंगीन गुब्बारे छोड़े और लोकतंत्र सेनानियों को शाल-श्रीफल व पुष्पहार से सम्मानित किया।

स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। परेड में प्रथम पुरस्कार एसएएफ 24वीं वाहिनी, द्वितीय एनसीसी सीनियर प्लाटून और तृतीय शौर्य दल को मिला। समारोह में कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। अंत में देहदान करने वालों के परिजनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।

Next Post

सीमा सुरक्षा बल कैंपस में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
इंदौर. 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल इंदौर कैंपस में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया. इस अवसर पर बीएसएफ के महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने तिरंगा फहराकर सभी अधिकारियों, जवानों और स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. ध्वजारोहण के बाद […]

You May Like