सिंगरौली:यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए पाँच दिनों में 1109 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹6 लाख 500 का जुर्माना वसूला।
यातायात प्रभारी दीपेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि अभियान में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन पर 460 चालान (1,38,000), बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन पर 390 चालान (1,95,000), नशे में वाहन चलाने पर 6 चालान (66,000), गलत दिशा में वाहन चलाने पर 94 चालान (47,000) और ओवरलोडिंग पर 65 चालान (85,000) किए गए। इसी तरह बिना लाइसेंस, बिना परमिट, मोबाइल पर बात, तेज गति और बिना फिटनेस सहित अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई।पुलिस ने चालान के साथ-साथ वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की समझाइश भी दी
