ग्वालियर: ऑल इंडिया कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आज मंगलवार, 02 जून को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महासभा द्वारा जनकताल, बहोंड़ापुर स्थित हनुमान मंदिर पर शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है, जिसमें समाज के धर्मप्रेमीजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे। ऑल इंडिया कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष योगेश भटनागर एवं संभागीय अध्यक्ष शिवानंद सहाय सक्सेना ने बताया कि सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में विशेष रूप से ऑल इंडिया कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जौहरी उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम के अंतर्गत पवनपुत्र हनुमान जी को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
इसके साथ ही कटी घाटी स्थित श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर में भी भगवान श्री चित्रगुप्त जी को भोग लगाया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत भगवान के भोग प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ऑल इंडिया कायस्थ महासभा ने समाज के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर सुंदरकांड पाठ में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
