गार्ड ने ड्राइवर को मारी बंदूक

जबलपुर: विजयनगर थाना अंतर्गत मुस्कान प्लाजा के पास गार्ड ने ड्राइवर पर बंदूक से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम अजय तिवारी 50 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रायविंग का काम करता है।

दोपहर लगभग 3-30 बजे गार्ड बेनी रजक एवं मालिक ब्रजेश मिश्रा दोनों मुस्कान प्लाजा के पास खड़े होकर समझा रहे थे, वह भी उनके पास खड़ा था, पुरानी बात को लेकर बेनी रजक उससे विवाद करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो बंदूक की बट से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देत हुये भाग गया।

Next Post

RBI के 'मनी मैन' उर्जित पटेल का जन्मदिन: पूर्व गवर्नर ने बदली मौद्रिक नीति की तस्वीर, नोटबंदी, MPC गठन में निभाई अहम भूमिका

Tue Oct 28 , 2025
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल का आज जन्मदिन है। अर्थशास्त्र जगत में उन्हें उस शख्स के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने न सिर्फ भारतीय मौद्रिक नीति को आधुनिक रूप दिया, बल्कि महंगाई नियंत्रण और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित […]

You May Like

मनोरंजन