आरएनआर कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं: गौरव

सिंगरौली : आरएनआर कॉलोनियों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सहित विस्थापितों के लिए निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही टीएल बैठक में प्रस्तावित औद्योगिक कंपनियों से संबंधित सभी आवेदन पत्रों का कंपनियां उच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें।उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ टीएल पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने विस्थापितों के लिए निर्मित की गई आरएनआर कॉलोनियों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कॉलोनियों में ओवरहेड टैंक एवं पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति करना आप सभी की पहली प्राथमिकता है।

इस संबंध में जल जीवन मिशन की पाइपलाइन का भी सहयोग लिया जा सकता है। इसी के साथ ही कॉलोनियों में सर्वसुविधायुक्त चिकित्सालय एवं विस्थापितों के बच्चों के पठन-पाठन के लिए विद्यालय की उचित व्यवस्था की जाए। बैठक में कलेक्टर ने इस आशय के भी निर्देशित किया कि कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों में विस्थापन से संबंधित सभी पैरामीटर्स का शत-प्रतिशत पालन करें तथा विस्थापितों को पात्रतानुसार लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा सहित एनसीएल ब्लॉक बी, एपीएमडीसी तथा रिलायंस सासन पावर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

उपचुनावों की आहट से पहले चंबल में बदल गया पूरा महकमा

Thu May 7 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे ऐसे वक्त जब विधानसभा चुनाव में ढाई बरस और स्थानीय निकाय चुनाव में बमुश्किल सवा साल का वक्त बाकी है, समूचे ग्वालियर चंबल संभाग में पुलिस महकमे में शीर्ष स्तर पर नई जमावट की गई है, हालांकि फेरबदल के इस दौर में ग्वालियर के पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन