बढ़ती गर्मी में पक्षियों का सहारा बनी खंडवा पुलिस

खंडवा। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां इंसान ही नहीं बल्कि पक्षी और बेजुबान जीव भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं खंडवा पुलिस ने संवेदनशील पहल करते हुए मानवता और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे रखवाकर उनमें स्वयं पानी भरवाया।

इस दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों और पुलिस जवानों को भी प्रेरित किया कि वे अपने घरों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करें। गर्मी के इस मौसम में छोटी-सी पहल भी बेजुबान पक्षियों के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकती है।

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पुलिस विभाग की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का सकारात्मक उदाहरण है। अधिकारियों ने “पक्षी राष्ट्र की धरोहर हैं, इन्हें बचाइये” संदेश के माध्यम से लोगों से प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण में सहभागिता निभाने की अपील भी की।

अक्सर कानून व्यवस्था और सख्ती के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस का यह संवेदनशील और मानवीय चेहरा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बढ़ती गर्मी के बीच खंडवा पुलिस की यह पहल समाज को यह संदेश दे रही है कि इंसानियत केवल लोगों की मदद तक सीमित नहीं, बल्कि प्रकृति और बेजुबान जीवों की रक्षा में भी निहित है।

Next Post

कुएं में डूबने से युवक की मौत

Tue May 26 , 2026
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के जामुनझिरी के रहने वाले युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह नषे का आदि था। जानकार अनुसार ओमकार पिता मोहन कुडापे उम्र 30 साल जामुनझिरी का […]

You May Like