चना कांटा, मसूर, तुअर में नरमी, दालों में घट-बढ़

इंदौर, 25 मई (वार्ता) संयोगितागंज अनाज मंडी में सप्ताहांत दलहन जिन्सों में नरमी दर्ज की गई। दालों के दामों में मिश्रित रंगत रही। चावल में खरीदी से तेजी रही।

सोमवार को‌ चना कांटा 6050 से 6100 रुपये खुलने के बाद शनिवार को 6000 से 6075 रुपये होकर थमा। मूंग 8000 से 8500 रुपये पर खुलने के बाद नीचे में 7200 रुपये बिकी। शनिवार को‌ भाव 7600 से 7700 रुपये बोले गए। कारोबार में तुअर 6400 से 7500 रुपये खुलकर 6400 से 7200 रुपये बिकी। उड़द 7500 से 8000 पर खुलकर 7200 से 7800 रुपये रही। मसूर 6350 से 6400 पर खुलने के बाद 6190 से 6150 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।

दालों में भाव मांग सुस्ती से ऊपर नीचे हुए। सप्ताहांत चना दाल, तुअर दाल, मूंग दाल में भाव कम हुए। गेहूं आटा में लिवाली सुस्ती से मंदा रहा। वहीं दलिया भी सस्ती बिकी। इस बीच चना बेसन में भाव कम हुए। चावल में मजबूती रही।

Next Post

मूंगफली तेल महंगा, सोयाबीन रिफाइंड, पाम तेल नरमी

Sun May 25 , 2025
इंदौर, 25 मई (वार्ता)। सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव ऊपर नीचे हुए। प्रोडक्शन सेंटरों की तेजी के समर्थन से मूंगफली तेल महंगा बिका। सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल सस्ता बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही, इससे भाव ऊंचे रहे। सोमवार को‌ मूंगफली तेल 1360 से 1380 रुपये प्रति […]

You May Like

Play sound