ग्वारीघाट से तिलहरी तक 64 करोड़ की लागत से बनेगी 2 लेन सड़क

जबलपुर: माँ नर्मदा तट ग्वारीघाट में होने वाले ट्रैफिक जाम से अब जल्दी ही निजात मिलेगी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ग्वारीघाट मुक्तिधाम से तिलहरी तक बनने वाली 2 लेन सड़क को स्वीकृति दी है।इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि माँ नर्मदा का गौरीघाट तट न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्मिक पर्यटन का भी गौरव है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्वारीघाट जाते है परन्तु परवो एवं माँ नर्मदा प्रकाट्योत्सव के अवसर पर ग्वारीघाट जाने में एक ही मार्ग होने के कारण कठिनाई और ट्रैफ़िक जाम की समस्या का सामना करना होता है.

इसके लिए तय किया था कि तिलहरी से ग्वारीघाट तक के मार्ग को चौड़ा एवं व्यवस्थित बनाया जाये और इसके लिए ग्वारीघाट मुक्तिधाम से तिलहरी तक 2 लेन सड़क को स्वीकृति दी गई है, लगभग 64 करोड़ की लागत से बनने वाली यह 2 लेन सड़क लगभग 5.5 किमी लम्बी होंगी जिसके बीच में रेलवे ओवर ब्रिज भी बनाया जायेगा, यह बेहतर वैकल्पिक मार्ग होगा। श्री सिंह ने बताया झंडा चौक से ग्वारीघाट मुक्तिधाम तक की सड़क पहले ही स्वीकृत हो चुकी है और इसका निर्माण भी चल रहा है, इस मार्ग को आगे बढ़ाते हुये तिलहरी तक की 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य आगे किया जायेगा।
जबलपुर, मंडला मार्ग को जोड़ने का बनेगा रास्ता
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया तिलहरी से ग्वारीघाट का मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, यह मार्ग ग्वारीघाट मुक्तिधाम से प्रारम्भ होकर भटोली से होता हुआ तिलहरी में एनएच 12 जबलपुर मंडला मार्ग को जोड़ेगा, जबलपुर के पेंटीनाका, बिलहरी, तिलहरी, गौर एवं बरेला जो विकसित क्षेत्र है यहाँ से ग्वारीघाट आने वाले श्रद्धांलुओं को एक पूर्ण विकसित मार्ग इस सड़क बनने के बाद उपलब्ध होगा, इस सड़क के बनने के बाद ग्वारीघाट में मिलने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी और यह मार्ग जबलपुर में बन रही देश की दूसरी सबसे बड़ी रिंग रोड से जोड़ने का कार्य भी करेगा।

Next Post

योगी और धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे काशी तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ

Mon Dec 1 , 2025
वाराणसी, 1 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो चरणों में शुरु होने वाले काशी-तमिल संगमम 4.0 का शुभारंभ करेंगे। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित एलडी अतिथि गृह में रविवार को संयुक्त सचिव (तकनीकी शिक्षा एवं साक्षरता), उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, […]

You May Like