बिरला ने स्वराज कौशल के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 04 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिरला ने अपने शोक संदेश में कहा “मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री स्वराज कौशल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी सुपुत्री सांसद बांसुरी स्वराज के शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।”

उन्होंने आगे कहा “स्वराज कौशल जी ने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन में न्याय, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के उच्च मूल्यों को जीवंत रखा। उनका सरल, संवेदनशील और कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा।” उल्लेखनीय है कि श्री स्वराज ने गुरुवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली।

Next Post

इंडिगो की 400 उड़ानें रद्द, शुक्रवार को भी जारी रहेगी परेशानी

Thu Dec 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 दिसंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने देरी की समस्या से निजात पाने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति से शुरू की गयी अपनी पहल के तहत गुरुवार को करीब 400 उड़ानें रद्द कीं। दिल्ली एयरपोर्ट की बेवसाइट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकेले […]

You May Like

मनोरंजन