मावठा की बूंदाबांदी के बाद कोहरा और बढ़ी गलन भरी ठंड

रीवा। ठंड के विदा होने के पहले एक बार फिर गलन भरी ठंड बढ़ गई है. मावठा की बारिश के बाद जहा घना कोहरा हो रहा है वही गलन भरी ठंड बढ़ गई है. शुक्रवार को दिन भर ठंड हवाएं चलती रही और गलन भरी ठंड बनी रही. अन्य दिनो के अपेक्षा न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पहुंच गया. जबकि दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. 20.2 डिग्री दिन का अधिकतम तापमान था जो सामान्य से कम था. लिहाजा दिन भर ठंड बनी रही.

गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व लगा था कि ठंड की विदाई हो गई है और तापमान 14 डिग्री पहुंच गया था. लेकिन रिमझिम बारिश के बाद ठंड पलटी और पिछले दो दिन से गलन भरी ठंड पड़ रही है. बुधवार के तडक़े जिले में कई जगह बारिश हुई थी और कुछ जगह बूंदाबांदी थी. तीन दिन से लगातार घना कोहरा पड़ रहा है शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक घना कोहरा रहा और 10 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए. लोगो को लगा था कि ठंड चली गई है पर ठंड ने पलटी मारते हुए एक बार फिर सभी को कपकपा दिया. सुबह घने कोहरे के साथ इस समय ओस पड़ रही है. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना जताई है साथ ही ठंड का असर अभी कई दिनो तक रहेगा. अगर फिर बूंदाबांदी होती है तो ठंड के साथ तापमान में गिरावट आएगी. इसके बाद तीन से चार डिग्री तापमान में उछाल आएगा और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. वैसे भी मध्य फरवरी से ठंड का असर कम हो जाता है. अगर उत्तर भारत में बर्फबारी होगी तो ठंड बढ़ेगी. हालाकि दिन की ठंड मध्य फरवरी से कम हो जाती है. लेकिन रात में हल्की ठंड बनी रहती है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बंूदाबांदी हुई है, हालाकि फसलो को कोई खास फायदा और नुकसान नही हुआ. इस समय अगर बारिश होती है तो केवल गेंहू की फसल को फायदा पहुंचेगा जबकि दलहनी फसल को नुकसान होगा. जिस तरह से अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है उससे फसलो को फायदा ही होगा. इस बार जिले में अक्टूबर तक बारिश होने के कारण गेंहू की फसल लेट बोई गई है. जिस तरह से ठंड का मौसम है उससे गेंहू की फसल को लाभ होगा.

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

तापमान में तेजी से गिरावट आई है बुधवार को जहा न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री रहा. वही दूसरी दिन 12 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि तीसरे दिन सीधे उछल कर 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान पहुंच गया. जबकि अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा. इसके पहले गुरूवार को 21.2 डिग्री दर्ज किया गया था और बुधवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री था. पिछले तीन दिन में तेजी से तापमान में परिवर्तन देखने को मिला.

Next Post

हज यात्रियों को राहत, चार दिन में ऑनलाइन चुन सकेंगे मनपसंद फ्लाइट

Fri Jan 30 , 2026
इंदौर। इस साल हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहली बार मनपसंद फ्लाइट चुनने की सुविधा शुरू की है. तय समयसीमा के भीतर यात्री अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार ऑनलाइन फ्लाइट का चयन कर सकेंगे, जिससे यात्रा व्यवस्था पहले से ज्यादा आसान और […]

You May Like