
ग्वालियर। फूलबाग मैदान रामलीला समिति ने राम बारात के संयोजक पद से पूर्व पार्षद नूर आलम वारसी को हटा दिया है। मामला ये है कि रामलीला आयोजन समिति ने, जिसके संयोजक भाजपा नेता पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल हैं, आज निकलने वाली राम बारात का संयोजक पूर्व पार्षद नूर आलम वारसी उर्फ गुड्डू को बनाया था, जिसका विरोध हिन्दू संगठन सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर कर रहे थे। हालांकि गुडु बीते कई साल से रामलीला समिति में हैं एवं बीते साल बैजाताल पर आयोजित रामलीला में केवट संवाद के दौरान भगवान राम सीता की नाव चला चुके थे, परंतु उनका विरोध इसी वर्ष हो रहा है।
