
ग्वालियर। मानव उत्थान सेवा समिति की ग्वालियर शाखा द्वारा नगर में तीन दिवसीय आध्यात्मिक जागरण सत्संग समारोह का आयोजन आगामी 14 से 16 जून तक किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए पं. राम बाबू कटारे ने बताया कि आगामी चौदह, पन्द्रह और सोलह जून को स्थानीय जीवायएमसी क्लब प्रांगण में शाम चार बजे से सात बजे तक दिव्य आध्यात्मिक जागरण सत्संग समारोह होगा जिसमें मानव धर्म प्रवर्तक सदगुरु देव सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा सत्यवोधानन्द, महात्मा वर्धमानानन्द, साध्वी हरीशा बाई, एवं अन्य संत महात्मागण अपनी दिव्य वाणी से अध्यात्म के माध्यम से जीवन के कल्याण का मार्ग दर्शन करेंगे। इसके पूर्व तेरह जून को प्रात: साढे छै बजे से नगर में प्रभातफेरी भी निकाली जायेगी। समिति की ओर से राजेश बंसल, रमेश सेठ, गौरव गुप्ता, दयाल जोशी, अंकित पटवा, रमेश भाई, जयंत सर्वटे, डी अग्रवाल, संजय कटारे आदि ने सभी आध्यात्म प्रेमीयों से सत्संग समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया है।
