सरसों तेल महंगा

नई दिल्ली 25 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सरसों तेल महंगा हो गया जबकि अन्य सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 26 रिंगिट फिसलकर 3937 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.40 सेंट की गिरावट के साथ 51.77 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में सरसों तेल में 184 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5600-5700, दाल चना 6600-6700, मसूर काली 7900-8000, मूंग दाल 9450-9550, उड़द दाल 9500-9600, अरहर दाल 8400-8500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3650-3750 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4200-4300, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 17033 रुपये, मूंगफली तेल 17948 रुपये, सूरजमुखी तेल 16116 रुपये, सोया रिफाइंड 14102 रुपये, पाम ऑयल 13333 रुपये और वनस्पति तेल 14666 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन पर टिप्पणी देने की अंतिम तिथि बढ़ी

Wed Jun 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने परामर्श पत्र पर ‘6 गीगाहर्ट्ज (निम्न), 7 गीगाहर्ट्ज, 13 गीगाहर्ट्ज, 15 गीगाहर्ट्ज, 18 गीगाहर्ट्ज, 21 गीगाहर्ट्ज बैंड, ई-बैंड और वी-बैंड में माइक्रोवेव स्पेक्ट्रम के आवंटन’ पर टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। ट्राई ने इस पर […]

You May Like