रुपया 11 पैसे चढ़ा

मुंबई, 06 जून (वार्ता) अमेरिका में मई में उम्मीद से मजबूत रोजगार के आंकड़े आने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 11 पैसे चढ़कर 85.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.80 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे गिरकर 85.91 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली के दबाव में 86 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से 85.63 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 85.80 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 11 पैसे चढ़कर 85.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Next Post

सेल ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता को दी प्राथमिकता

Fri Jun 6 , 2025
नई दिल्ली, 06 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात उत्पादक कंपनी भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) ने डिफेंस कस्टमर कॉन्क्लेव-2025 में रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी। इस्पात मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सेल ने 04 जून को दुर्गापुर स्थित अपने अलॉय स्टील्स प्लांट (एएसपी) […]

You May Like