महिला ने पति और अपनी सास को बेरहमी से पीटा

ग्वालियर: एक महिला ने अपने पति और अपनी सास को बेरहमी से पीटा है, पति और सास का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बहू से सोने से चांदी के जेवरात के बारे में पूछ लिया था, बस यही बात बहू रचना शर्मा को नागवार गुजरी। रचना मायके गई थी और जब मायके से वापस लौटी तो जो ससुराल से सोने चांदी के कीमती जेवरात थे वह गायब थे। जब महिला के पति देवकांत शर्मा ने अपनी पत्नी रचना से इस बारे में जवाब तलब किया तो रचना को यह बात बहुत बुरी लगी।

दोनों में आपस में झगड़ा शुरू हो गया यह बात सुनकर रचना की सास सत्यवती भी मौके पर आ गई। उन्होंने भी बहू से कीमती जेवरात के विषय में पूछताछ की। इसके बाद बहु रचना का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने अपने पति के साथ अभद्रता की नजदीक में रखा हुआ पत्थर उठाकर पहले पति में मारा उसके बाद अपनी सास सत्यवती में भी पत्थर उठा कर दे मारा।

इतना ही नहीं महिला रचना ने अपने पति का गला भी दबा दिया और हाथापाई भी की। इस घटना के बाद पति देवकांत और उसकी मां सत्यवती घायल अवस्था में महाराजपुरा पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने पति और सास की शिकायत के बाद आरोपी बहू रचना शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देवकांत शर्मा ग्वालियर के शताब्दीपुरम टाइगर चौक इलाके में रहते हैं।

Next Post

दामाद ने ससुराल जाकर हसिये से किया पत्नी पर हमला

Thu Sep 25 , 2025
शिवपुरी: जिले की बैराड़ थाना पुलिस से एक ससुर ने अपने दामाद की शिकायत बैराड़ थाने जाकर की, जिस पर थाना प्रभारी बैराड़ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी घनश्याम जाटव पुत्र मंगलिया जाटव उम्र 45 साल निवासी गोंदोलीपुरा थाना बैराङ ने रिपोर्ट की कि मैनें मेरी छोटी […]

You May Like