भारतीय वनडे टीम में होगा बड़ा फेरबदल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे इशान किशन की वापसी के आसार हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 से 18 जनवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा कर रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम और 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Next Post

मनमर्जी से दवाई लेने से बचें : मोदी

Sun Dec 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि वे कोई भी एंटीबायोटिक दवा मनमर्जी से नहीं लें और उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात’ […]

You May Like