शिवपुरी: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 09 जनवरी को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया 09 जनवरी को माधव राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर सफारी वाहन के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
इसके बाद नक्षत्र गार्डन शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12.55 बजे थीम रोड बडौदी आगमन और दोपहर 2 बजे बूडा डोंगर, बदरवास में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
