
जबलपुर। भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष प्रकरण का नंबर नहीं आ पाने के कारण सुनवाई टल गई। मामले में अब 12 अगस्त को सुनवाई होने की संभावना है।
दरअसल गिरिबाला सिंह ने भोपाल की ट्रायल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में नियमित जमानत अर्जी दायर की है। भोपाल कोर्ट ने 25 जुलाई को उनकी जमानत अर्जी निरस्त कर दी थी। इधर मृतिका ट्विशा शर्मा के पिता ने आरोपी सास की जमानत का विरोध करते हुए हाईकोर्ट में आपत्ति आवेदन पेश किया है। जमानत अर्जी के साथ उनके आपत्ति आवेदन पर भी सुनवाई होनी है।
