संजू सैमसन की छुट्टी तय? खराब फॉर्म पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 से कटेगा पत्ता!

संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में संघर्ष कर रहे हैं। तीन मैचों में उन्होंने सिर्फ 16 रन बनाए और आखिरी मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए यह दौर मुश्किलों भरा चल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया है। तीन मुकाबलों में संजू कुल मिलाकर सिर्फ 16 रन ही बना सके हैं। तीसरे टी20 इंटरनेशनल में तो वह खाता खोले बिना ही गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए, जिसने उनकी खराब फॉर्म को और उजागर कर दिया।

वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू सैमसन की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। चयनकर्ताओं ने संजू को ओपनर के तौर पर भरोसा दिखाया है, लेकिन रन नहीं निकलने की वजह से सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर संजू का संघर्ष जारी रहता है तो क्या उनकी जगह ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

Next Post

गृहमंत्रालय ने जनगणना को लेकर भ्रम फैलाने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की

Wed Jan 28 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) गृह मंत्रालय ने लोगों से जनगणना 2027 और खासकर जाति जनगणना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश करने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि जनगणना-2027 दो चरणों में होगी, जिसमें जाति की गिनती दूसरे चरण में होगी। […]

You May Like