मुंबई-इंदौर तेजस स्पेशल का संचालन बढ़ा, 28 मार्च तक चलेगी ट्रेन

इंदौर। इंदौर से मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है. यात्रियों की लगातार मांग और बेहतर प्रतिसाद को देखते हुए रेलवे ने मुंबई-इंदौर-मुंबई तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है. अब यह ट्रेन 28 मार्च 2026 तक संचालित होगी.

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर तेजस स्पेशल, जिसका संचालन पूर्व में 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित था, अब 27 मार्च 2026 तक मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी तक तय था, अब 28 मार्च 2026 तक इंदौर से संचालित की जाएगी. ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, संचालन दिवस और कोच संरचना के अनुसार ही चलेगी. उल्लेखनीय है कि तेजस स्पेशल को यात्रियों का लगातार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, जिसके चलते संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

Next Post

आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर रद्द करने से हाईकोर्ट का इंकार

Thu Feb 19 , 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने से इंकार कर दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया अपराध संबंधी सामग्री उपलब्ध होने पर जांच प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता. लोकायुक्त की अधिकृत जानकारी के […]

You May Like