बारात में उपद्रव मचाने वाले पुलिस कर्मी पर हो कार्रवाई : कांग्रेस



जबलपुर: रांझी से कृपाल चौक पहुंची बारात में हंगामा मचाते हुए बारातियों को डराने धमकाने के मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। खुशियों में खलल डालने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की।युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले और कैंट विधानसभा अध्यक्ष सौरभ यादव ने बताया कि रांझी बड़ा पत्थर से कृपाल चौक, मदन महल स्थित कुशवाहा परिवार की बारात पहुंची थी।

इसी दौरान पुलिस क्राइम ब्रांच में कार्यरत कर्मचारी आनंद तिवारी निवासी कृपाल चौक पर आरोप है कि उन्होंने बारात में पहुंचकर खुलेआम पिस्टल दिखाकर बारातियों को धमकाया। आरोपी पुलिसकर्मी ने न केवल बारातियों को धमकाया, बल्कि लाठी से मारपीट भी की। महिलाओं, बुजुर्गों से अभद्रता की । इतना ही नहीं, रांझी क्षेत्र में जाकर भी धमकी देने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी सौंपा गया है । कांग्रेसियों का कहना है कि यदि वर्दीधारी ही इस तरह पद का दुरुपयोग करेंगे, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़े होंगे।

इसलिए पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस अवसर पर रवेंद्र कुशवाहा निलेश जैन (नीटू), अभ्युत बाजपेयी, नितिन सिंह, शिशांत सिंह ठाकुर, हिमांशु रजक राहुल चौधरी हिमांशु रजक, प्रवीण चौधरी राजेश गुप्ता देवेंद्र शर्मा सागर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Next Post

कौन किस पर भारी? आंकड़ों में देखें दोनों टीमों की अब तक की महाजंग

Thu Apr 30 , 2026
आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने के इरादे से जीटी मैदान में उतरेगी। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें अहमदाबाद के […]

You May Like