मप्र मौसम चेतावनी : जबलपुर, दमोह- मंडला में आज भारी बारिश, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

भोपाल. मप्र के डिंडौरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, दमोह सहित जिलों में रविवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही ग्वालियर, दतिया, श्योरपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, राजगढ़, कटनी, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में भी अति बारिश हो सकती है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, सीधी, रीवा, सिंगरौली सहित जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन जिलों में अलर्ट जारी है. प्रदेशभर के जिलों में अति बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान लगाया है. इस दौरान करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. प्रदेश में 9 जुलाई तक झमाझम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग तथा उससे संलग्न पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

 

Next Post

मोदी और नड्डा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर किया नमन

Sun Jul 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जन्म-जयंती पर नमन किया है और भारत के निर्माण में उनके आदर्श और सिद्धांत को बहुमूल्य बताया है। श्री मोदी ने रविवार […]

You May Like