इंदौर:इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक और तेज रफ्तार बाइक का जुनून इसी शौक को पूरा करने के लिए तीन युवकों ने वाहन चोरी को पेशा बना लिया. एरोड्रम थाना पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों के कब्जे से 6 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपए आंकी गई है.
डीसीपी जोन-1 विनोद मीणा के निर्देश पर चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है. जिसके तहत एडीसीपी आलोक कुमार शर्मा व एसीपी मल्हारगंज विवेक सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एरोड्रम थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने एक विशेष टीम गठित की. पुलिस टीम ने टेक्निकल एनालिसिस और मुखबिर की सूचना के आधार पर धार जिले के टांडा क्षेत्र से तीन आरोपियों 20 वर्षीय जेतु पिता नेतु बामनिया, 20 वर्षीय साहिल पिता समर सिंह अलावा तथा 21 वर्षीय खड़कसिंह पिता उड़न सिंह डावर को गिरफ्तार किया.पुलिस ने अनके पास से चोरी की तीन बाइक जब्त की है. पुलिस ने सभी वाहन बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इन वाहनों का उपयोग और किन-किन घटनाओं में किया. एरोड्रम पुलिस आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच कर रही है.
इंस्टाग्राम पर डालते थे रील
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वाहन चोरी कर उन्हें इंस्टाग्राम पर रील्स में इस्तेमाल करते थे. वे बाइक की नंबर प्लेट बदलकर या गाड़ियों को लावारिस हालत में छोड़ देते थे.
