जबलपुर: गोहलपुर निवासी एक महिला को पति ने पांच लाख रूपए नगद और गाड़ी की डिमांड करते हुए घर से निकाल दिया। निकाह में मिले जेवरात भी गिरवी रख दिए। पीडि़ता ने महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सानिया आफरीन 25 वर्ष निवासी नोनेलाल की गली सरदार एजेन्सी के पास गोहलपुर ने लिखित शिकायत की कि उसका निकाह 27 नवम्बर 2024 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार आफाक अहमद पिता शकील अहमद के साथ हुआ था ।
पति आफाक अहमद एक टीवीएस कंपनी में फाइनेंसर का काम करता है। निकाह के बाद कुछ दिन तक पति अच्छे से रखे , इसके पति कम दहेज लाने का ताना देकर आये दिन परेशान व प्रताडि़त करते हुये कहने लगे। मायके में 5 लाख रूपए व गाडी की मांग कर उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करने लगे। अब पति ने उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। निकाह के समय मिले जेवरात भी गिरवी रख दिए है।
