टोल नाके में उपद्रव, तोड़फोड़, पथराव, ड्राईवर, कन्डैक्टर घायल

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत टिमरी टोला नाके पर बदमाशों ने उपद्रव मचाया। स्वराज माजदा में पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। डंडे से हमला कर ड्राईवर, कन्डैक्टर को घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गोविंद गुप्ता 25 वर्ष निवासी शीतलामाई के पास घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ड्राईवरी करता है। बीती रात्रि में मुरैना से स्वराज माजदा लेकर अपने साथियों के साथ पाटन रोड होते हुये जबलपुर वापस आ रहा था। नुनसर के आगे टिमरी टोला नाके पर फास्ट टैग से पर्ची कटवाकर आगे बढा तो टोल नाके के कुछ दूर पर खडे लडके ने उसकी गाडी में पत्थर मारा, जिससे कन्डैक्टर साईड का कांच टूट गया एवं राजा की ऑख में लगा, उसने टोल नाके के लडकों से पूछा कि गाडी में पत्थर क्यो में मारा तो टोल नाके के 4-5 लडके गालीगलौज करने लगे, उसने वीडियो बनाने के लिये मोबाईल निकाला तो एक लडके ने उसका मोबाईल तोड़ दिया एवं टोल के अंदर जाकर डंडा लेकर आया और उस पर हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी, शेष सभी ने हाथ मुक्को से मारपीट कर कहा दुबारा टोल पर विवाद किये तो जान से खत्म कर देंगे।

Next Post

घर पर क्लिनिक चला रहे सरकारी शिक्षक पर दर्ज कराई गई एफआईआर

Sat Nov 29 , 2025
बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकासखंड में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक रघुनाथ फौजदार के खिलाफ शुक्रवार को शाहपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर बिना वैध डॉक्टरी डिग्री और रजिस्ट्रेशन के घर में अवैध रूप से क्लिनिक चलाकर इलाज करने का आरोप है। यह कार्रवाई बीएमओ डॉ. शिवकुमार रघुवंशी की रिपोर्ट […]

You May Like