अम्बेडकर के पथ पर चलकर विकास में भागीदार बनें: सांसद कुशवाह

ग्वालियर । भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह में बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर देश को और सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया। अंत में क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने सभी को सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई।

भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित की गई। जिला स्तरीय नगर निगम के बाल भवन सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, कलेक्टर रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रतीक राव, एडीएम सीबी प्रसाद, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार सहित बड़ी संख्या में महिलायें एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान के माध्यम से अनेक अधिकार और कर्तव्य बताए हैं। उनके बताए गए मार्ग पर चलकर ही हम अपने समाज और देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा सकते हैं। डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा पर सबसे अधिक जोर दिया है। शिक्षित व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज और देश के विकास में भागीदार बन सकता है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जयंती महिला समानता और सशक्तिकरण के लिये किए गए प्रयासों और उनके योगदान को स्मरण करने का दिन है। डॉ. अंबेडकर ने समाज में सदभाव और भाईचारे का संदेश दिया है। हम सबको आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने का भाव हमेशा रखना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि हम सबको डॉ. अंबेडकर द्वारा बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश और देश के विकास में भागीदार बनना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Next Post

MP में सड़कों पर बढ़ेगी सुरक्षा: राजमार्गों पर खुलेंगे अस्पताल, सरकार देगी 30% अनुदान; सीएम ने किया सेवा प्रकल्प का आगाज

Tue Apr 14 , 2026
भोपाल। डॉ मोहन यादव सहित भाजपा नेतृत्व ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कार्यालय में सेवा ही संगठन के तहत सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत 9203597200 और 9203697200 नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर चिकित्सा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। […]

You May Like