रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में हादसा: करंट की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर डुमरा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण स्थल पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घायल मजदूर की पहचान संदीप कुशवाहा (19 वर्ष), निवासी पहरा, थाना कबरई, जिला महोबा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संदीप रेलवे ओवरब्रिज पर लेयर मशीन के माध्यम से सर्वे का कार्य कर रहा था, तभी अचानक विद्युत संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लग गया।

करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत घायल को निर्माण स्थल से हटाया और प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा लापरवाही से हुआ या सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण। निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Next Post

ठंड का सितम: पारे में गिरावट, कांप रहा शहर

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर। ठंड का सितम जारी है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर शीतलहर की चपेट में रहा। पहाड़ी इलाकों मेें हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। धूप खिली रही लेकिन ठंडी हवाएं चल रही थी। शाम को ठंड […]

You May Like