ट्विशा शर्मा मौत मामला: एम्स की 11 पन्नों की फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी, जांच में सामने आए अहम वैज्ञानिक सुराग

भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच ने एक अहम मोड़ ले लिया है। एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड ने करीब एक महीने तक चली वैज्ञानिक और फॉरेंसिक जांच के बाद तैयार की गई 11 पन्नों की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंप दी है। कोर्ट के निर्देशों के चलते रिपोर्ट की सामग्री फिलहाल गोपनीय रखी गई है।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान उस जिम्नास्टिक बेल्ट पर त्वचा के अंश (स्किन टिश्यू) मिलने की पुष्टि हुई है, जिसे कथित तौर पर फंदा लगाने में इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा है कि बेल्ट पर मिले ये निशान ट्विशा के गले पर पाए गए लिगेचर मार्क से मेल खाते हैं। हालांकि एम्स के विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट के निष्कर्षों का खुलासा अदालत की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि शुरुआती पोस्टमार्टम के दौरान यह बेल्ट मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं की गई थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। अब सीबीआई इस फॉरेंसिक रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। रिपोर्ट को इस हाई-प्रोफाइल केस में जांच की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है।

Next Post

भोपाल बाल सुधार गृह में शर्मनाक कांड! दो किशोरों के यौन शोषण का खुलासा, 11 बाल अपचारियों पर पॉक्सो केस

Sun Jul 12 , 2026
भोपाल। एक बाल सुधार गृह से सुरक्षा और प्रबंधन की धज्जियां उड़ाने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। संस्थान में रह रहे दो किशोरों के साथ वहीं के हमउम्र साथियों द्वारा पिछले कई दिनों से बर्बरतापूर्वक मारपीट और यौन शोषण किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस […]

You May Like