गूजरी महल में सांस्कृतिक धरोहरों की अवैध तस्करी पर प्रदर्शनी

ग्वालियर। सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की चोरी और अवैध तस्करी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को गूजरी महल संग्रहालय में छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का विषय ‘सांस्कृतिक संपदा की अवैध तस्करी के विरुद्ध’ रखा गया है। यह प्रदर्शनी सात दिन तक आम नागरिकों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. मनोज अवस्थी एवं पुरातत्व विभाग के उपसंचालक पीसी महोबिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोबिया ने बताया कि प्रदर्शनी में शोध और संरक्षण के माध्यम से संजोई गई दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहरों को छायाचित्रों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य धरोहरों की चोरी और अवैध तस्करी रोकने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।

Next Post

अमेरिका ने नाटो सदस्यता के बदले यूक्रेन से डोनबास छोड़ने का प्रस्ताव रखा : जेलेंस्की

Sun Nov 15 , 2026
कीव, 15 नवंबर (वार्ता) येक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिकी वार्ताकारों ने इस विचार को आगे रखा है कि नाटो की सदस्यता के बदले यूक्रेन पूर्वी डोनबास क्षेत्र से अपनी बची हुई सेना को वापस बुला ले। अमेरिका ने श्री जेलेंस्की की टिप्पणियों की पुष्टि नहीं […]

You May Like