नेपाल में ‘जेनरेशन जेड’ आंदोलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई

काठमांडू, 10 सितंबर (वार्ता) नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 30 हो गयी जबकि 1,033 लोग घायल हो गये जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
कांतिपुर समाचार पत्र ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से देर शाम यह जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि आंदोलन में कुल मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 30 हो गया है। देश भर के 28 अस्पतालों में घायल 1,033 मरीज़ों का उपचार किया जा रहा है। जबकि 713 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

Next Post

नाबालिग का अपहरण व दुष्कृत्य के आरोपीे को कोल्हापुर से पकड़ा

Wed Sep 10 , 2025
खंडवा। पुनासा चौकी में एक नाबालिक बालिका का अपहरण और दुष्कृत करने वाले लोकल आरोपी को पकड़ा है। उससे बालिका को भी बरामद किया गया। आरोपी बच्ची को बहलाकर कोल्हापुर महाराष्ट्र ले गया था। पुलिस ने छानबीन कर इसे कोल्हापुर से पकड़ लाई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया […]

You May Like