कान्हा नेशनल पार्क में सैलानियों के लिए सफारी सीजन की शुरुआत

मंडला। विश्वप्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। गेट खुलते ही पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला और जंगल सफारी की शुरुआत हो गई। कान्हा टाइगर रिजर्व को देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यहां बाघ सहित बारहसिंगा, तेंदुआ, भालू और अन्य दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिलता है। सफारी की शुरुआत के साथ ही उद्यान में पर्यटन सीजन का आगाज हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भी रोजगार और व्यापार को लेकर रौनक बढ़ गई है।

Next Post

किराए के मकान से मिली लापता युवती की लाश

Wed Oct 1 , 2025
देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। वैशाली एवेन्यू स्थित किराए के मकान से तीन दिन से लापता युवती का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान को […]

You May Like