किराए के मकान से मिली लापता युवती की लाश

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। वैशाली एवेन्यू स्थित किराए के मकान से तीन दिन से लापता युवती का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। इस घटना ने पूरे शहर को दहला दिया है।

Next Post

छतरपुर मेला ग्राउंड पर रावण दहन की तैयारियों का सीएसपी ने लिया जायजा

Wed Oct 1 , 2025
छतरपुर।दशहरा पर्व को लेकर छतरपुर के मेला ग्राउंड में रावण दहन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज 1 अक्टूबर को नगर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएसपी ने रावण दहन स्थल पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और फायर सेफ्टी के इंतजामों का निरीक्षण […]

You May Like