सुसनेर में 61 किलो लड्डुओं से हुआ सीएम यादव का तुला दान

सुसनेर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पाप मोचनी एकादशी के अवसर पर आगर-मालवा जिले की सुसनेर तहसील के ग्राम सालरिया में स्थित एशिया के प्रथम कामधेनु गौ अभ्यारण्य सालरिया में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 58.93 करोड़ की लागत के 23 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया. यहा उन्होंने गौपूजन कर अपना जन्मदिन दिवस मनाया.

61वें जन्म दिवस के अवसर पर 61 किलो लड्डुओं से उनका तुलादान भी किया गया. साथ ही अभयारण्य परिसर में पौधारोपण भी किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वाल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया एवं यहा पर लगाई गई विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों में 10 हजार गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए बड़ी गोशालाएं शुरू करने व वृंदावन की तहत आदर्श गांव बनाए जाने की भी घोषणा मंच से की. गोपालन करने वाले किसानों को 5 रुपए प्रति लीटर बोनस के रूप में दिए जाने की भी घोषणा की. साथ ही कुंडालिया बांध का पानी अभ्यारण्य में लाने की बात भी कही. आगर जिले को नंबर वन जिला बनाया जाएगा. इसका आश्वासन भी दिया. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गोपूजन व कन्या पूजन, दीप प्रज्वलन भी किया. साथ ही देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए हवन में आहूति भी दी. मंचासीन ग्वाल संत परम् पूज्य गोपालनन्द जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया.

Next Post

नवभारत डिजिटल में खबर आते ही प्रशासन ने रद्द किया फैसला, वाहनों से नहीं होगी वसूली 

Tue Mar 25 , 2025
बागली।नवभारत डिजिटल मीडिया के माध्यम से कुछ घंटे पहले बागली क्षेत्र के समाचार का प्रकाशन किया गया था। उक्त समाचार के माध्यम से बताया गया था कि सर्वप्रथम अमावस्या पर धारा जी नामक स्थान पर लगने वाले मेले में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं के वाहनो से वसूली करने का निर्णय मीटिंग […]

You May Like

Play sound