ग्वालियर। आज शहर में कई रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। सिंधिया छत्री से कटोराताल रोड नो विहिकल जोन घोषित किया गया है। भारी वाहनों को नो एंट्री की गई है।
राजमाता के अंतिम संस्कार में कई वीवीआईपी और वीआईपी शामिल होंगे। भाजपा के कद्दावर नेता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां व राजमाता माधवी राजे का निधन बुधवार सुबह 9.28 बजे हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम 5 बजे ग्वालियर में सिंधिया छत्री में किया जाएगा।