एसबीसी चुनाव: इंदौर की मतगणना से बढ़ी चुनावी सरगर्मी

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना में चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा है। इंदौर जिले की तहसीलों की मतपेटियों तथा जिले की एक अतिरिक्त मतपेटी की मतगणना सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। शेष मतपेटियों की गणना आगे की जाएगी।

निर्वाचन प्रक्रिया अधिवक्ताओं के व्यापक सहयोग और पूर्ण पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रत्येक चरण की मतगणना अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जा रही हैए जिससे निष्पक्षता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो रही है। अब तक की मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया, गौरव मिश्रा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. विजय कुमार चौधरी और दिनेश कुमार शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं। महिला प्रत्याशियों में प्रतीका पाठक, अब्बू पटेल, राजकुमारी शर्मा, गायत्री सुर्वे और रश्मि ऋतु जैन आगे चल रही हैं। महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी चुनाव का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एसके पालो व वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ के अनुसार 16 जून से जारी मतगणना में अब तक 23,116 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। इनमें 22,271 मतपत्र वैध पाए गए, जबकि 845 मतपत्र नियमों के विरुद्ध होने के कारण निरस्त किए गए। परिषद द्वारा मतगणना का प्रतिदिन यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। प्रत्येक चरण की अद्यतन जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जा रही है। हर चरण के साथ चुनावी प्रतिस्पर्धा और अधिक कड़ी एवं निर्णायक होती जा रही है।

Next Post

चौथे समयमान वेतनमान व पेंशन पुनरीक्षण के दावे पर लो निर्णय: हाईकोर्ट

Sat Jul 4 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने वेतनमान का लाभ, वेतन निर्धारण व पेंशन पुनरीक्षण की मांग संबंधी याचिका का निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को याचिकाकर्ता के लंबित अभ्यावेदन पर 90 दिनों के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि न्यायालय ने […]

You May Like