दो खतरनाक भवनों पर रिमूवल की कार्रवाई

इंदौर: नगर निगम का बारिश पूर्व खतरनाक मकान हटाने का अभियान चल रहा है. इसके तहत आज निगम ने 2 जर्जर भवनों पर कारवाई की.आज नगर निगम झोन-3 में 02 जर्जर एवं खतरनाक भवनों को हटाने की कार्रवाई की गई. निगम ने स्नेहलता गंज में सतीश निगम के 46/1 पर स्थित खतरनाक मकान हटाने की कार्रवाई की.

इसके बाद काछी मोहल्ला में दिनेश कुशवाहा के जर्जर मकान को हटाया गया. कार्रवाई में भवन अधिकारी पल्लवी पाल, रिमूवल सहायक बबलू कल्याणे, भवन निरीक्षक सहित निगम का अमला मौजूद था.

Next Post

निगमायुक्त ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण

Fri Jun 12 , 2026
इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने गुरुवार को शहर में निर्माणधीन मास्टर प्लान की सड़कों का दौरा किया. इस दौरान आयुक्त ने जिंसी और चंद्रभागा सड़क का मौका मुआयना किया. मौका मुआयना के बाद आयुक्त ने जिंसी में सड़क से मलबा तुरंत उठाने और चंद्रभागा सड़क का काम धीमी गति से करने […]

You May Like