कैचमेंट एरिया से हटेगा अतिक्रमण: टास्क फोर्स तैयार, मैरिज गार्डन और होटलों पर भी गिरेगी गाज

भोपाल। राजधानी के बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होने जा रही है. जिसकी जानकारी अतिरिक्त कलेक्टर सुमित कुमार पाण्डे ने दी. उन्होनें बताया कि अभी तक शहर में गैस की किल्लत थी तो पूरा प्रशासन उसकी व्यवस्था में लगा हुआ था. इस वजह से कैचमेंट के अतिक्रमण की कार्रवाई को रोक दिया गया था. लेकिन, अब गैस सिलेंडर की समस्या समाप्त हो चुकी है तो अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की जा रही है. बता दें कि विगत दो माह से कैचमेंट के अतिक्रमण को लेकर सांसद आलोक शर्मा और प्रशासनिक अधिकारियों की तीन से चार बार बैठकें हो चुकी है. उसके बाद से प्रशासन ने एक टास्क फोर्स गठित किया है, जिसमें जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम, टीएनसीपी, वन विभाग, पर्यावरणविद, एनजीटी पुलिस के अधिकारी शामिल हैं. उसके बाद टीटी नगर, बैरागढ़ नजूल और हूजूर तहसील के एसडीएम, तहसीलदार पटवारी और नगर निगम एनजीटी वन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से बड़े तालाब के कैचमेंट में चिन्हांकन और सीमांकन कार्य किया. जो लगभग 15 दिनों तक चला. उसके बाद से अतिक्रमण हटाने के लिए कैचमेंट में निर्मित मकानों शेडों, होटल, मैरिज गार्डनों, गोदामों को नोटिस दिया गया. नोटिस के बाद जिन्होंने अपने निर्माण को नहीं हटाया है उन सभी को जेसीबी से तोडऩे की कार्रवाई की जाएगी.

अतिक्रमण वाली रिपोर्ट तैयार:

टीटी नगर और बैरागढ़ नुजूल के कैचमेंट में अतिक्रमण की रिपोर्ट दोनों एसडीएम के यहां पर तैयार की जा चुकी है. टीटी नगर एसडीएम ने रिपोर्ट ऑनलाइन कलेक्टर को भेज दी है. वहीं बैरागढ़ रिपोर्ट भी जल्द ही कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेंगे.

साढ़े तीन सौ से अधिक अवैध निर्माण

बैरागढ़ क्षेत्र में कोहेफिजा-52,हलालपुर-07, बेहटा गांव-100 झुग्गियां, बोरवन-80 झुग्गियां, भैंसाखेड़ी-02 कुल अतिक्रमण-241 अतिक्रमण चिहिन्त किए है. वहीं टीटी नगर व आसपास क्षेत्र में प्रेमपुरा, धरमपुरी, कोटरा, में 67 और सेवनियां गोंड, गौरा गांव, बिशनखेड़ी, बीलखेड़ा-51 अतिक्रमण चिहिन्त किए. इस तरह से पूरे कैचमेंट में 359 अतिक्रमण मिले हैं, इनमें कुछ शासकीय भूमि पर हैं तो कुछ निजी भूमि पर निर्माण किए गए हैं. इसके अलावा हूजूर तहसील के अतिक्रमण भी हैं जो कि ग्रामीण क्षेत्र में है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

 

Next Post

ईरान ने अमेरिका, इज़रायल से हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की

Thu Mar 26 , 2026
वॉशिंगटन, 26 मार्च (वार्ता) ईरान ने अमेरिका, इज़रायल से एक संभावित शांति समझौते के तहत लेबनान स्थित शिया संगठन हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, ईरान ने मार्च के मध्य में यह रुख ज़ाहिर किया था। सूत्र ने बताया कि हिज़्बुल्लाह को ईरान […]

You May Like