उपराष्ट्रपति चुनाव: खरगे ने सांसदों के लिए आज आयोजित भोज किया रद्द

नयी दिल्ली: कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश तथा देश के कई अन्य राज्यों में बाढ़ की स्थिति के कारण उपराष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए सोमवार को आयोजित रात्रिभोज को रद्द कर दिया है।इससे पहले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले कांग्रेस की रविवार को महत्वपूर्ण बैठक हुयी जिसमें चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोमवार को संसद भवन परिसर में इंडिया गठबंधन की नेताओं की बैठक बुलाई जाएगी और उसमें सभी नेताओं से आग्रह किया जाएगा कि सभी दल सुनिश्चित करें कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं।
कांग्रेस की इस बैठक में पार्टी नेता प्रमोद तिवारी और जयराम रमेश सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरह अपने सांसदों के लिए वोट देने से पहले कार्यशाला आयोजित करने के सवाल पर कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि गठबंधन के संसदीय दल के नेताओं की बैठक बुलाई जा रही है और उसमें सभी नेता अपने सांसदों को सामूहिक संदेश देगे।

सूत्रों ने बताया कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई लेकिन कहा गया कि इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की मौजूदगी में ही उपराष्ट्रपति पद की चुनाव की बात विचार किया जाएगा। यह बैठक नौ सितंबर को होने की संभावना है।इससे पहले उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर संख्या बल नहीं होने संबंधी एक सवाल पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद का चुनाव किसी चुनाव चिन्ह पर नहीं होता है। यह अंतरआत्मा का चुनाव है। पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन के बेहतर उम्मीदवार हैं और उम्मीद है कि लोग अंतरआत्मा की आवाज पर उन्हें अपना मत देंगे।

Next Post

डियाजियो का भारत में अपने कारोबार में विस्तार का इरादा

Mon Sep 8 , 2025
नयी दिल्ली:दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनियों में से एक ब्रिटेन की ‘डियाजियो’ कंपनी धीरे-धीरे भारत में अपना विस्तार कर रही है।कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि डियाजियो भारत में अपनी सहायक इकाई ‘डियाजियो इंडिया’ के माध्यम से कारोबार रही है और भविष्य में इसका अपने बिजनेस में विस्तार […]

You May Like