पाइप लाइन लीकेज से नलों में प्रेशर से नहीं पहुंच रहा पानी

रायसेन: शहर के 18 वार्डों में पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइनों की मरमत न होने की वजह से हर रोज हजारों गैलन पीने का लीकेज होने की वजह से बर्बाद हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कई जगह पाइप लाइन नालियों से होकर गुजरी है।, जिसके चलते घरों के नलों में गंदा पानी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन के लीकेज की समस्या को लेकर उन्होंने नपा परिषद में शिकायत की है। उसके बाद भी नपा की टीम इसे दुरुस्त करनी नहीं आती है।

शहर के सांची रोड़ स्थित एसडीओ लोनिवि कॉलोनी पुरानी फारेस्ट कॉलोनी तालाब मोहल्ला वार्ड 9 हास्पिटल कॉलोनी अथाईं मोहल्ला फ़ौजदार पुरा वार्ड 3 मढ़ई पुरा तिपट्टा बाजार क्षेत्र और मुख्य बाजार आदि में कई जगह पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से नलों में पानी प्रेशर से नहीं पहुंच रहा है। वहीं रायसेन में जल संकट की समस्या के साथ-साथ पाइप लाइन के लीकेज की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

लोनिवि एसडीओ कॉलोनी निवासी उत्तम चंद पण्ड्या टीटी रैकवार का कहना है कि उन्होंने लीकेज की समस्या को लेकर कई बार नपा के कर्मचारी और अधिकारियों को फोन किए हैं, उसके बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंचती है।नालियों से होकर निकली पानी की लाइन: शहर के कई वार्डों में नालियों के बीच होकर घरो तक नल के कनेक्शन दिए गए हैं। जिससे यहां रहने वाले लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी भी पहुंच रहा है।

जिससे लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।पानी चोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई: नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पानी की चोरी करने वाले लोग पाइप लाइन को फोड़कर कनेक्शन ले लेते है। जिससे लीकेज की समस्या शहर में दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।
इनका कहना है
शहर में पाइप लाइन लीकेज की शिकायत आने पर तत्काल नपा की टीम को मौके पर भेजा जाता है। एक टीम हर रोज प्रत्येक वार्ड में निगरानी भी करती है।
सुरेखा जाटव, सीएमओ रायसेन

Next Post

भारतीय पुरुष हॉकी टीम करीबी मुकाबले में नीदरलैंड से 2-1 से हारी

Sun Jun 8 , 2025
एम्स्टेलवीन, 08 जून (वार्ता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में नीदरलैंड के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। एम्स्टेलवीन में वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पहले हाफ के शुरुआती चरणों में भारतीय टीम ने उम्मीदों पर […]

You May Like