पुनीत दुबे
इटारसी:तवा डेम जिले के हरित क्रांति लाने के लिये बनाया गया था। जिसने आज के समय में भी साबित कर दिया कि कम जल संग्रहण होने के बाद भी नर्मदापुरम हरदा जिले के किसानों की रवी की फसल को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। सिंचाई विभाग ने खेती के पलेबा के लिये छोड दिया है जिसमें पानी अधिक लग रहा है क्योंकि इस बार कम वर्षा होने के कारण किसानों के खेत प्यासे हैं पिछले वर्षों में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश हुई थी। तब जमीन के पलेबा के लिये पानी कम लगता था। इस बार बारिश की कमी के कारण पानी की खपत ज्यादा हो रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 30 सितंबर तक डेम में 87 प्रतिशत पानी था लेकिन आज की तारीख में 75 प्रतिशत पानी रह गया है। आने वाले दिनों में मूंग की फसल को देखते हुए हम अभी नहीं कह सकते कि कितना पानी बचेगा। गेहूं की फसल के लिये किसानों को अभी से परेशन नहीं होना चाहिए। तवा डेम में पानी की मात्रा पर्याप्त है।
जलस्तर
वर्ष जून जलभराव क्षमता
2020 21.95 1.12 प्रतिशत
2021 21.95 1.12 प्रतिशत
2022 26.39 1.35 प्रतिशत
2023 158 8.12 प्रतिशत
2024 199.57 10.26 प्रतिशत
2025 175 9 प्रतिशत
2026 75 12 प्रतिशत
विभाग द्वारा जल प्रबंधन होना चाहिए – विजय बाबू चौधरी किसान
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना सही है कि बारिश कम होने के कारण खेतों में पलेबा के लिये पानी की अधिकता लग रही है। इसके कारण किसानों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मिलकर जल प्रबंधन कर लेंगे तो आने वाले मूंग की फसल के लिये पर्याप्त पानी मिल सकता है। इसी बीच प्रत्येक वर्ष रवी की फसल के लिये बीच में बारिश होती है तो उसका फायदा भी हम किसानों को मिल जाता है। जैसे पिछले वर्ष दो बार अच्छी बारिश हुई थी तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने एक बार 15 दिन और दूसरी बार 08 दिन के लिये नहर बंद कर दी थी तो किसानों को फायदा हो गया था।
रवी की फसल के लिये पर्याप्त है तवा डेम का पानी – अंकित सर्राफ कार्यपालन अधिकारी तवा सिंचाई परियोजना सिंचाई विभाग द्वारा किसानों को गेहूं की फसल के लिये पानी का पर्याप्त संग्रहण है। इसमें किसानों को चिंता नहीं करनी चाहिए। विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसानों की खेती के लिये पर्याप्त पानी की व्यवस्था कर दी गई है। बारिश कम होने के कारण इस बार 87 प्रतिशत पानी 30 सितंबर तक था आज दिनांक तक 75 प्रतिशत पानी मौजूद हैं।
