9 ग्राम एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार 

 

रतलाम। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माणकचौक पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम एमडीएमए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 1 लाख 40 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने काजीपुरा निवासी शाहीद उर्फ कालिया पिता साबिर खान (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। जब्त मशरूका का कुल मूल्य करीब 1.40 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी एमडीएमए कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। जांच के आधार पर इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोरचंद परमार सहित माणकचौक थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

36 घंटे में खुलासा: पुरानी रंजिश बनी मौत की वजह

Thu Aug 6 , 2026
रतलाम। बड़ावदा थाना पुलिस ने सिंदुरकिया में हुए अंधे कत्ल का महज 36 घंटे में खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छह […]

You May Like