खौफनाक सच: सौतेले पिता की हैवानियत, खौफ ने ली थी बेटी की जान

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत सैनिक सोसाइटी दानवबाबा में सौतेले पिता की लगातार प्रताड़ना और हैवानियत से तंग आकर एक 10 वर्षीय बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की मर्ग जांच में खौफनाक सच सामने आया कि सौतेले पिता के डर से मृतिका अक्सर पड़ोसियों के घर खाना खाने और सोने को मजबूर थी‌।

आरोपी शराब के नशे में रोज मारपीट भी करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना और खौफ से परेशान होकर मोनिका मर्सकोले ने जीवनलीला समाप्त कर ली थी। गढ़ा पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी सौतेले पिता रामप्रसाद मरकाम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाना के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

सिंगरौली में चलते वल्कर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon Oct 19 , 2026
सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नेशनल हाईवे-39 पर देर रात एक वल्कर वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। इस दौरान चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के करथुआ के पास भर्रा सड़क मार्ग की […]

You May Like