बोलीविया : सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 62 घायल

  ला पास, 05 सितंबर (वार्ता) बोलीविया के वियाचा शहर स्थित एक सैन्य अड्डे पर शुक्रवार को हुए दो भीषण विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 62 अन्य घायल हो गये।
बोलीविया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा प्रशासनिक राजधानी ला पास से लगभग 30 किलोमीटर दूर सैन्य अड्डे के उस हिस्से में हुआ, जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था।

वियाचा की स्वास्थ्य निदेशक रीता नेब्रास्का ने बताया कि मृतकों की संख्या 10 से 15 के बीच होने की आशंका है और इसमें 62 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 14 लोगों को ला पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें गंभीर रूप से झुलसी एक बच्ची भी शामिल है।
रक्षा उपमंत्री अर्नेस्टो जुस्टिनियानो उरेंडा के अनुसार, विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में विस्फोटों में घायल लगभग 50 नागरिकों और छह सैन्यकर्मियों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।

विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि आसपास की इमारतों के शीशे टूटने की वजह से कांच लगने से कई नागरिक घायल हो गये। हादसे के बाद से सात लोग अब भी लापता हैं। दमकलकर्मियों ने चेतावनी दी है कि घटनास्थल पर अब भी आग सुलग रही है, जिससे एक और विस्फोट का खतरा बना हुआ है। इसी खतरे को देखते हुए स्थानीय निवासियों को दुर्घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की सलाह दी गयी है।

.....

Next Post

पहसारी बांध से आज छोड़ा जाएगा पानी, गांवों को किया एलर्ट

Sat Sep 5 , 2026
ग्वालियर: शहर के बाहर स्थित पहसारी बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अति वर्षा होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व बांध के जल स्तर में निरंतर वृद्धि होने से बांध की सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित जल भराव क्षमता के उपरांत बांध के बेस्ट वियर से व हरसी […]

You May Like