जेसीआई मेट्रो की नई टीम ने ली सेवा की शपथ

​ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा वर्ष 2026 का 24 वा शपथ ग्रहण समारोह ‘उड़ान – एक नई शुरुआत’ एवं अवार्ड नाइट का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों और बोर्ड मेंबर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया। ​कार्यक्रम के मुख्य चरण में वर्ष 2026 के उपाध्यक्ष शुभमराज जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रशांत माथुर और उनकी पूरी टीम ने आधिकारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

​समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बीते वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा साझा कर आभार व्यक्त किया। प्रदीप पटेल ने मेट्रो के पूर्व अध्यक्ष संजीव निगोतिया, अनुपम तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, वीके शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुदर्शन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विपिन अग्रवाल, अखिलेश दांगी का स्वागत किया

वहीं, नए अध्यक्ष प्रशांत माथुर ने कहा कि वर्ष 2026 की थीम ‘उड़ान’ के अनुरूप संस्था शहर के युवाओं के विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए नई ऊँचाइयों को छुएगी।

​इस अवसर पर जेसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी केशव वैश्य मंडल अध्यक्ष अम्रृता शर्मा उपस्थित थी।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने कहा कि जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा निस्वार्थ ब्लड सेवा जैसे कार्य कई वर्षों से किया जा रहा है। इसके लिए जेसी सुधीर त्रिपाठी एव समस्त टीम की सराहना की गई। सचिव जेसी ऋषव झा ने आभार व्यक्त किया।

Next Post

पिस्टल देखने के दौरान चली थी गोली

Sun Mar 15 , 2026
रीवा। बिछिया थाना अन्तर्गत लोही में गोली गोली चालन की घटना का पुलिस ने 24 घंटे अंदर पर्दाफास करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल पिस्टल देखने के दौरान गोली चली थी और शिवेन्द्र यादव को पेट में गोली लगी थी. जबकि बताया गया कि रिंग रोड़ […]

You May Like