199 अफगानी कैदियों को ईरान ने वापिस सौंपा अफगानिस्तान को

काबुल, 18 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान और ईरान के बीच हुए एक समझौते के तहत ईरान में अपने यहां कैद कुल 199 अफगानियों को पश्चिमी निमरोज प्रांत में अफगान अधिकारियों को सौंप दिया गया है। प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशालय ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि काबुल और तेहरान के बीच वार्ता के मद्देनजर ईरान 484 अफगान कैदियों को अफगान अंतरिम सरकार को सौंपेगा और पहला बैच, जिसमें 199 कैदी शामिल हैं, पहले ही अफगानिस्तान वापस आ चुका है। बयान में कहा गया है कि वापस भेजे गए कैदी अपनी जेल की बाकी सजा अपने देश में बिताएंगे।

बयान में आगे कहा गया है कि अफगानिस्तान ने गुरुवार को दो ईरानी बंदियों को भी ईरानी अधिकारियों को सौंप दिया।

Next Post

गांवों तक फैल गया है अमानक कोल्ड ड्रिंक का कारोबार

Fri Apr 18 , 2025
सीधी। गर्मी की तपिश बढऩे के साथ ही शीतलता की मांग बढ़ चुकी है। राहत पाने के लिए सभी लोग ठंड पेय का उपयोग अवश्य करना चाहते हैं। धूप की तपिश के साथ इन दिनों सारे गली-मोहल्लों में दोपहर बाद घंटियां टुनटुनाटी हैं। शहर में ऐसे दर्जनों कुल्फी वाले हैं […]

You May Like